आरा: खरौनी के समीप सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Sep 27, 2025 खरौनी के समीप एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह खरौनी गांव के ही रहने वाले हैं और सड़क पार कर रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।