राजगढ़: राजगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को दोपहर 12:00 बजे करीब जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 17 तारीख से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी विभाग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।