नववर्ष पर में दिखा जश्न का माहौल, पिकनिक स्थलों पर उमड़ी भीड़ इचाक प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष का आगमन लोगों ने पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। बुधवार की रात ठीक बारह बजे से ही युवाओं में चौक चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में जश्न का माहौल देखने को मिला। युवकों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा है।