बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा कर प्रदेश और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।