रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के दो पूर्व विधायकों ने जयपुर में DGP रवि प्रकाश मेहरडा से मुलाकात की
रायसिंह नगर के दो पूर्व विधायकों ने जयपुर में पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर डीजीपी रवि प्रकाश मेहरडा से मुलाकात की। शुक्रवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी नियुक्त होने के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक सोना देवी बावरी पूर्व विधायक दौलत राज ने जयपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचकर नवनियुक्त डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी