चूरू: चूरू के कलेक्टर अभिषेक सुराणा को स्कॉच अवॉर्ड-2025 से किया गया सम्मानित
Churu, Churu | Mar 29, 2025 चूरू के जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को बच्चों के सर्वांगीण विकास और डिजिटल लर्निंग के लिए स्कॉच अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में समीर कोचर ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र शेखावत ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुराणा को बढ़ता बचपन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अवार्ड दिया।