धनौरा: गजरौला के गांव कटाई में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, दो घायल, थाने पहुंचे
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में जहीर खान का परिवार रहता है। उन्होंने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से बच्चों का विवाद हो गया था। दबंग लोगों ने घर में घुसकर सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई, बमुश्किल लोगों ने बीच बचाव कराया, लेकिन तब तक जाहिर खान व आयान घायल हो गया।