हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा मे पटाखों की चिंगारी से सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और कुछ मिनट में दुकानों के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग में सब्जी मंडी की दुकानो का लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाह हो गया है।