बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले में दो लोगों के विरुद्ध बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जोगिया गांव निवासी बसन्त चौधरी और सुरेश सिंह के खिलाफ कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने बारुण थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी करायी है।