झुंझुनू: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और शहर कोतवाल के बीच हुई जमकर बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और शहर कोतवाल पवन चौबे के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें सोमवार शाम करीब 5 बजे नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ प्रशासनिक लामजे के साथ चूरू बायपास रोड़ पर एक निजी भवन को सीज करने पहुंची थी। इस दौरान शहर कोतवाल व पूर्व मंत्री गुढ़ा के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली।