शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव के समीप पेड़ बैठा तेंदुआ स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना वन विभाग को दी। मौके पर रेंजर पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाल आदि लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत कर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।