भानपुरा: नीमथुर टोल पर भीषण ट्रैफिक जाम, गौ महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
नीमथुर टोल प्लाजा पर आज उस समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जब गौ महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों, बसों और ट्रैक्टरों के माध्यम से महोत्सव स्थल की ओर रवाना हुए, जिससे टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।