महागामा: एनटीपीसी में श्रमिकों की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया फैसला
Mahagama, Godda | Sep 20, 2025 झारखंड मजदूर कल्याण संघ के आह्वान पर एनटीपीसी में कार्यरत कामगार और श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार तीन दिनों से हड़ताल पर थे। कामकाज ठप पड़ जाने से उत्पादन पर भी असर पड़ा। आज शनिवार को अपराह्न 5 बजे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) महागामा की अध्यक्षता एवं उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में मजदूर प्रतिनिधि, एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशास