प्रयागराज: सभी समुदाय के सहयोग से पुरानी परंपरा के तहत उठेगा मासूम अली असगर का चांदी से बना झूला, लाखों लोग होंगे शामिल
प्रयागराज में हर प्रमुख त्योहारों पर शहर की तस्वीर पूरे विश्व भर को अपनी ओर आकर्षित करती हैं,हर प्रमुख त्योहार पर प्रयागराज में अलग ही रंग देखने को मिलता है,माहे मोहर्रम के दौरान आज मंगलवार को 9 तारीख पर मासूम अली असगर का चांदी से बना झूला उठाया जाएगा,खास बात यह है कि सभी समुदाय के लोग मिलकर सहयोग करते हैं,तथा वर्षों से यह पुरानी परंपरा चली आ रही है।