लखीमपुर: मीरपुर गांव में कटिया डालकर प्लाईवुड फैक्ट्री में चल रही बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 9 बीघा फसल जली
सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में आज गुरुवार को कटिया डालकर चल रही बिजली से निकली चिंगारी ने भारी तबाही मचा दी। गांव में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक हुए स्पार्किंग से पास के खेत में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।