दरभंगा के सदर प्रखंड के भालपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 6 के एक घर में भीषण आग लग गई। यह आग बुधवार की शाम 6:00 की बताई जाती है। तो वही मौजूद घर के लोगों ने बताया कि आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान आग अचानक फैल गई और घर जल गया। इस आग में घर सारा सामान जलकर राख हो गया और कुछ नहीं बचा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की बात कही जा रही है।