अयोध्या। राम मंदिर के शिखर पर लगने वाली विशेष ध्वजा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से रविवार दोपहर 3:00 बजे से वायरल हो रहा है। यह वही ध्वजा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को शुभ मुहूर्त में मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर फहराएंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है और शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।