बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कासनपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र कासनपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।