सिकंदराराऊ: पोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पोरा में एक युवक सुमित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था वही मौत से कुछ देर पहले ससुरालीजन भी मिलने आए थे।