नाथनगर: 10 घंटे की भव्य यात्रा के बाद चंपापुल घाट पर 32 फीट ऊंची बहवलपुर वाम काली विसर्जित
नाथनगर प्रखंड के बहवलपुर गांव में स्थापित 32 फीट ऊंची वाम काली प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। विसर्जन शोभायात्रा बहवलपुर से बायपास मार्ग होकर चंपापुल घाट तक पहुंची, जहां शुक्रवार करीब तीन बजे जयकारों के बीच प्रतिमा का जल में विसर्जन हुआ।