अधौरा: कोहारी गांव के पास सड़क किनारे खड़े भाई-बहन को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल
Adhaura, Kaimur | Nov 25, 2024 भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव के पास सड़क किनारे खड़े भाई बहन को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना सोमवार की दोपहर 1 बजे की बताई जाती है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी बसावन साह का 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार तथा 12 वर्षीय पुत्री फैंसी कुमारी बताई जाती है। सभी का सदर में इलाज किया गया।