आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारी
Arrah, Bhojpur | Apr 17, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी हैं।