आरा: बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप पूर्व के विवाद में युवक को गोली मारकर किया गया जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 बिहियां थाना क्षेत्र के बाबुअब्रह्म स्थान के समीप बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। नाजुक हालत में निजी क्लिनिक में जख्मी को भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक गौरा गांव निवासी देवानंद ठाकुर उर्फ टुनु ठाकुर का पुत्र आकाश ठाकुर है। जख्मी के भाई ने बताया कि गांव के ही अभिषेक सिंह और अन्य लोगो ने पहले के झगड़े में हत्या करने के लिए गोली मारे है।