बड़ौद: ग्राम महुड़ीया में किसानों के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगर परिषद की दमकल ने आग पर पाया काबू
बडौद विकास खंड के ग्राम महूड़ीया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर किसानों के खेत में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देकर बताया कि किसान संभू सिंह,मदन सिंह गोपाल सिंह आदि किसानों के खेत मे आग लग गई।जिससे गेहूं कि फसल ओर गेहूं का भूसा जलकर खाक हो गया जानकारी ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग दी गई है