डेहरी: भाकपा माले ने स्मार्ट मीटर का विरोध सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर अंचल कार्यालय को घेरा, किया प्रदर्शन-नारेबाजी
Dehri, Rohtas | Sep 30, 2024 स्मार्ट मीटर के विरोध सहित सूत्री मांगो को लेकर करीब 1 :30 में आज भाकपा माले ने डेहरी अंचल कार्यालय का घेराव किया तथा नीतीश सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।दरसल भाकपा माले के कार्यकर्ता आज पांच सूत्री मांगों को लेकर डेहरी के अंचल कार्यालय पहुंचे तथा सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी करना शुरू कर दिया