खिजरसराय: मो. फैयाज हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हथियार और 11 कारतूस बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसराय में नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कबीरपुर गांव में मो. फैयाज की हुई हत्या मामले के दो आरोपी मो.शहजाद जमींदर यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया साथ ही एक देशी राइफल एक देसी कट्टा एक देसी पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी कबीरपुर गांव का रहने वाला है।