सिकंदराराऊ: एटा रोड पर स्टेरिंग फेल होने से पलटा लोड ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर हुए घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू
एटा की तरफ से एक ट्रक माल लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। सिकंदरा राऊ के पास एटा रोड पर ट्रक की स्टेरिंग फेल हो गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ खेतों में जाकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा तत्काल घायल कंडक्टर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचा कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।