बस्ती: रामबाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने फाल्गुनोत्सव का किया आयोजन
Basti, Basti | Mar 13, 2025 रामबाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फाल्गुनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने फगुआ प्रस्तुत किया। ढोल-मजीरे की धुन और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल सराबोर हो गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण और राम की महिमा का गुणगान किया गया। फगुआ प्रस्तुतकर्ताओं में सहदेव, शिवनाथ, राजित राम, प्रेमनाथ, सुधीर और राम चयन शामिल रहे।