निघासन: निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर बौधिया क्रेशर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बाइक सवार युवक हुआ घायल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर बौधिया क्रेशर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल युवक को उठाकर निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।