भिवानी: साउंड सिस्टम बजाने पर विवाद, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर व्यक्ति की हत्या की
भिवानी के गांव कितलाना में साउंड सिस्टम बजने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची