झरेला ग्राम में मुक्तिधाम भूमि विवाद पर हंगामा, शव रखकर बैठे ग्रामीण, पुलिस की समझाइश से 4 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
कटनी बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झरेला ग्राम में स्थित मुक्तिधाम पर शुक्रवार को जमीनी सीमांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया नाराज ग्रामीणों ने गेंदा बाई के शव को रखकर धरने पर बैठ गए सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश ओर आश्वासन के करीब 4 घंटे से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया गया