सुंगरहा गांव में बस की लापरवाही से बिजली का खंभा गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल, कटनी रेफर
शाहनगर थाना क्षेत्र के सुंगरहा गांव में 31 अक्टूबर को एक बस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया इस घटना में बिजली का एक पोल टूट गया और 32 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर कर दिया गया है