नवाडीह पल्ली के तत्वावधान में 23 नवंबर को ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए फादर ब्यातुष किंडो ने बताया कि पर्व की शुरुआत रविबार की सुबह मिस्सा पूजा के साथ होगी। दोपहर 12 बजे से भव्य तीर्थ यात्रा निकाली जाएगी जो चर्च परिसर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः चर्च परिसर पहुंचेगी।