बिसौली: बिसौली बिजली घर पर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया विरोध, समझौता पत्र की प्रति जलाई
Bisauli, Budaun | Dec 21, 2025 बिसौली बिजली घर पर रविवार को 5 बजे करीब उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने 29 नवंबर 2025 को जारी कार्यवृत्त को पूर्व में 26 नवंबर को हुई बैठक में बनी सहमति के विपरीत बताते हुए उसकी प्रति का दहन किया।