राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के गुलाना स्थित पाटीदार धर्मशाला में एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदुओं ने भाग लिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सम्मेलन से पूर्व रविवार को दोपहर 2 बजे नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।