गुन्नौर कोतवाली परिसर में बने सरकारी आवास में सिपाही आशीष वर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक जिला शाहजहांपुर के थाना कांठ क्षेत्र के गांव अभामन निवासी सिपाही आशीष वर्मा वर्ष 2023 में ही मृतक आश्रित में लगा था। सिपाही की तैनाती करीब 2 वर्ष से गुन्नौर कोतवाली में चल रही थी। सिपाही कोतवाली परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहता था।