मरदह ब्लॉक के अंतर्गत बुधवार को रानीपुर न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय बौरी के परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रानीपुर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों—महमूदपुर, पारा, बौरी, नारंगपुर, डाड़ेवन, मदनपुर, रानीपुर हरिजन बस्ती सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने खेला।