Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मुरादाबाद :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ।

573 views | Moradabad, Moradabad | Jan 12, 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भारतीय संस्कृति को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के निवास स्थान दीनदयाल नगर,प्रथम में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूल माला अर्पण करने के उपरांत मिठाई आदि का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि भारतवर्ष को विश्व पटल पर सनातन धर्म और सनातन संस्कृति के बारे अपना डंका बजाना का कार्य किया। कम आयु में ही आपका स्वर्गवास हो गया मगर आपके प्रेरणादायक शब्द आज भी युवा मैं नया जोश भरते हैं उन्होंने कहा था उठो जागो और अपने लक्ष्य को तब तक ना छोड़ो जब तक उसको पा ना लो ऐसे उद्घोष से युवा में क्रांति का संचार किया। आपकी जाति के विषय में जब आपसे पूछा गया तो आपने बताया कि मैं उस परमपिता परमेश्वर चित्रगुप्त भगवान की संतान हूं इसकी चरण बंदना करने के उपरांत ही ब्राह्मण भी मोक्ष को प्राप्त होता है। भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी आपके व्यक्तित्व के आगे नतमस्तक है। आप की जयंती पर हम सब आपके चरणों में सादर नमन करते हैं। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सक्सेना राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप कृष्ण भटनागर, अरविंद सक्सेना,सुनील भटनागर, बी. के. सक्सेना,शिव औतार सक्सेना,मधु सक्सेना,नीलम भटनागर, रीना सक्सेना, सुयश भटनागर, प्रदीप सिन्हा,मंजूँ सक्सेना , निर्मेश भटनागर आदि उपस्थित रहे ।आदि लोग उपस्थित रहे।
मुरादाबाद :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती । - Moradabad News