शनिवार को बेलसर पुलिस की ओर से जब्त किए गए विदेश शराब का अंचलाअधिकारी निलेश वर्मा की उपस्थिति में थाना परिसर में ही गड्ढा खोद शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक मे बेलसर थाना के एक कांड में जब्त किए गए 3000 ली विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।