खुरई: ऊपरी इलाकों में भारी बरसात से मढिया बांध के खुले गेट, बीना नदी में बढ़ा जल स्तर, बेरीकेट लगाकर पठारी मार्ग किया बंद।
Khurai, Sagar | Jul 22, 2024 सोमवार की शाम को बीना नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण खुरई पुलिस और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दरअसल खुरई में अभी ज्यादा बरसात नहीं हुई लेकिन ऊपरी इलाकों में ज्यादा बरसात होने से मढिया बांध भर गया उसके गेट खुलने से यह स्थिति बनी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बेरीकेट लगाकर पठारी मार्ग को बंद कर दिया।