बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सवायजपुर थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव के पास शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई गई।