धार: धार के हटवाड़ा में ट्रैफिक जाम बना बड़ी समस्या, बुधवार को स्थिति हुई विकराल
धार के हटवाड़ा में ट्रैफिक जाम बना बड़ी समस्या, बुधवार को स्थिति हुई विकराल।धार शहर के हटवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जाम ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की यह स्थिति लगभग आधे घंटे तक बनी रही।