शाहपुरा: शाहपुरा कस्बे में अज्ञात कारणो के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग,कई लाखों का हुआ नुकसान
शाहपुरा कस्बे में राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग जाने से 1 लाख 10 हजार की नगदी सहित करीब 13 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गय। लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो गया था