शाहबाद: स्थाईकरण पर शिक्षक ने स्कूल को भेंट की 5 कुर्सियां
Shahbad, Baran | Apr 1, 2026 बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगर में कार्यरत अध्यापक अवित कुमार सहरिया के स्थाईकरण होने के उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यालय को पांच कुर्सियां प्रेम भेंट के रूप में प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। अध्यापक सहरिया ने कहा कि विद्यालय से उनका विशेष लगाव है।