मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतर्गत ग्राम नरसिंगपुर, कनेचुर एवं भैंसाकान्हार-डू में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत 50 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी मक्का फसल का कृषि बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक श्री महादेव ध्रुव द्वारा निरीक्षण किया गया।