मशरक: एनएच 227ए राम जानकी पथ पर मछली बाजार में अनियंत्रित बाइक सवार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक घायल
Mashrakh, Saran | Mar 29, 2026 मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा घोघाड़ी नदी पुल के पास रविवार की सुबह 8 बजें के लगभग मछली बाजार में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित बाइक सवार ने तीन बाइक में टक्कर मार दी जिसमें एक शख्स मामूली रूप से घायल हो गया, वहीं दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बारे में बताया गया कि मशरक बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।