मुरादाबाद: कटघर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, व्यक्ति की मौत की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस के द्वारा व्यक्ति की मौत को लेकर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की बात कही जा रही है।