मुरादाबाद: युवक घर से हुआ लापता परिजनों ने कटघर थाने में पहुंचकर दी शिकायत
मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना इलाके के रहने वाले युवक के लापता हो जाने के मामले में परिजनों के द्वारा एक शिकायत करघर थाने में पहुंचकर दी है, युवक के परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया अचानक युवक घर से राशन की दुकान पर जाने की बात कहकर निकाला था, युवक सुबह से लापता है, युवक को ढूंढने के लिए परिजनों ने कटघर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।