थानेसर: कुरुक्षेत्र: CIA1 टीम ने अवैध हथियार रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद
कुरुक्षेत्र CIA1 के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवी लाल पार्क पिपली से एक आरोपी को काबू किया। जिसने अपना नाम अमन कुमार वासी गांव कोलापुर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।