रायबरेली: सूरज कुंडा गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए लोग कर रहे प्रयास, दमकल कर्मियों को दी गई सूचना
शुक्रवार रात 9 बजे अज्ञात कारणों से एक घर में भीषण आग लग गई।आग लगने की जानकारी होते ही, ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित है। काबू पाने के प्रयास किया जा रहे हैं।सूचना दमकल कर्मियों को दी गई है। आग लगने के सही कारणों तथा नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।